शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक धीरा में एसडीएम धीरा सलीम आजम की अध्यक्षता में उप मंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक का आयोजन हुआ।इस मौके पर प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान भी उपस्थित रहे।बैठक में करीब एक दर्जन लिखित शिकायतों पर विचार विमर्श किया गया।संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के निवारण पर चर्चा की गई।