इंदौर: दीपावली के मद्देनजर नगर निगम ने बढ़ाई कचरा वाहनों की संख्या, अगले 25 दिनों तक बड़ी संख्या में चलेंगे वाहन
Indore, Indore | Oct 13, 2024 इंदौर नगर निगम के द्वारा शहर में चलने वाली कचरा वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी आगामी 25 दिनों तक सतत जारी रहेगी। जिसके तहत 94 कचरा वाहन शहर भर में बढ़ाए गए हैं। जो दीपावली पर निकलने वाले अत्यधिक कचरे को लेकर काम करेंगे। जहां आम दिनों में कचरा 1200 टन निकलता है, वह दीपावली के दिनों में 1500 टन निकलने का अनुमान है।