इंदौर: दशहरे के मौके पर इंदौर में अलग-अलग स्थानों से निकला पथ संचलन, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
Indore, Indore | Oct 13, 2024 इंदौर में विजयदशमी के मौके पर पथ संचलन निकालने की परंपरा सालों पुरानी है और इस परंपरा का निर्वाह करते हुए आज अलग-अलग स्थान से पथ संचलन निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए इस संचलन को निकाला। वहीं इस पथ संचलन का आम लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।