कहरा: प्रेक्षागृह में जिला प्रशासन द्वारा एक दिवसीय संत लक्ष्मीनाथ गोसाई महोत्सव किया गया आयोजित
Kahara, Saharsa | Mar 11, 2024 प्रेक्षागृह में कला संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय संत लक्ष्मीनाथ गोसाई महोत्सव आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलए,डीएम व अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीएम वैभव चौधरी ने कहा कि मिथिला की पावन धरती पर संत लक्ष्मीनाथ गोसाई से लोगों को योग,साहित्य एवं आध्यात्म का अद्भुत ज्ञान मिला।