राजगढ़: महाराणा प्रताप क्लब ग्राउंड दुधी में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया
महाराणा प्रताप क्लब ग्राउंड दूधी में रविवार को शाम 4:00 बजे करीब क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस मैच में फाइनल मुकाबला दूधी और कुंभराज के बीच खेला गया। जिसमें दूधी की टीम विजेता रही। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश गुर्जर और भाजपा मंडल अध्यक्ष जयेंद्र गुर्जर सहित अन्य उपस्थित रहे।