श्योपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पापूजी मोहल्ले में गुरुवार की शाम 7:30 बजे एक लूट का मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी द्वारा पैसे गिन रहे व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर उडाकर हजारों रूपये की लूट की गई है। व्यापारी द्वारा थाने में आवेदन सौंपा गया है।