ऊंचाहार: भैरों का पुरवा कंदराँवां व गोसाई का पुरवा सरायं सहिजन में पेड़ गिरने से जमींदोज हुए मकान
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम आये तेज तूफान की वजह से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।इस दौरान क्षेत्र के भैरों का पुरवा कंदराँवां गांव में राकेश व गोसाई का पुरवा सरायं सहिजन गाँव के मिश्रीलाल के मकान पर पेड़ गिरने से मकान जमीदोंज हो गये, गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है।पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।लाखों का नुकसान हुआ है