धनौरा: गजरौला फाजलपुर बिजली घर पर भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
आपको बता दे की गजरौला फाजलपुर बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ने अपनी समस्याओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी भ्रष्टाचार फैला रहे हैं। जिसकी वजह से किसान काफी परेशान है। सोमवार 11:30 पर सभी पदाधिकारी बिजली घर पर पहुंचे और आंदोलन की चेतावनी दी है।