डलमऊ: डलमऊ में बेखौफ दौड़ रहा ओवरलोड डंपर, वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में मचा हड़कंप
डलमऊ क्षेत्र में प्रतिबंधित और ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसने के पुलिसिया दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डलमऊ की सड़कों पर क्षमता से कहीं अधिक मोरंग लादे एक डंपर को बेखौफ दौड़ते देखा जा सकता है। सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते इस ओवरलोड वाहन का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और मुस