नगराम थाना क्षेत्र के करोरवा मोड़ पर सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में हरिप्रसाद निवासी पैकौली, बाराबंकी गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल समेसी पहुंचाया, जहां उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर पाया गया।