उधवा: उधवा के पाकीजा मोड़ पर मुखिया प्रतिनिधि ने फीता काटकर अनवी रेस्टोरेंट सह बार का उद्घाटन किया
उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पाकीजा मोड़ में अनवी रेस्टोरेंट सह बार का उद्घाटन किया गया। गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे पूर्वी उधवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उदय कुमार मंडल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान रेस्टोरेंट सह बार का संचालक नकुल मंडल ने बताया कि रेस्टोरेंट में विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाएगी।