शाहजहांपुर: जनपद में 2 से 4 जुलाई तक आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।