मेदिनीनगर (डालटनगंज): सुल्तानी घाटी में सड़क दुर्घटना, 55 वर्षीय टायर दुकानदार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पलामु जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाटी में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक टायर दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान विश्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय गुलाम रसूल के पुत्र मकसूद अंसारी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मकसूद अंसारी सुल्तानी चपरबार गांव में टायर की दुकान चलाते थे। रोज की तरह गुरुवार की रात दुकान बंद कर वह