मनेर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला मंगलवार की शाम 4:11 के करीब की है। गिरफ्तार बाजितपुर की किरण देवी, छितनावा के संतोष कुमार, लोदीपुर के रवि, विककी, सराय मोहल्ले के फुलेंद्र चौधरी, टाटा कॉलोनी के बैजू नीतीश और राजा कुमार के रूप में पहचान हुई है।