दरियापुर: पिंडदान के लिए गया जा रहे परिवार की गाड़ी ट्रक से टकराई, सभी सदस्य हुए घायल
अमनौर थाना क्षेत्र के छपरा अभिमान गांव निवासी एक परिवार पिंडदान के लिए गया जा रहा था, तभी हरिहरपुर के पास उनकी गाड़ी बालू लदी ट्रक से टकरा गई। यह हादसा सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे हुआ। टक्कर में अशोक राय, उनकी पत्नी चंद्रवती देवी समेत सभी सवार घायल हो गए।