झाझा: ABVP स्थापना दिवस पर झाझा के शिवनंदन झा टाउन हॉल में 9 जुलाई को होगा 'युवा संवाद'
Jhajha, Jamui | Jul 7, 2026 एबीवीपी झाझा इकाई 9 जुलाई को स्थापना दिवस पर ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्य अतिथि लालमोहन गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार पांडे व अभिषेक कुमार भगत युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। मंगलवार की दोपहर 2 बजे आयोजकों ने इसे विकसित भारत-2047 के संकल्प और युवाओं की नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने वाला कार्यक्रम बताते हुए अधिकाधिक भागीदारी की अपील की।