पुनासा: ओंकारेश्वर धाम में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और विधायक नारायण पटेल का भव्य स्वागत, भक्तिमय हुआ माहौल
पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर धाम में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री (मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़) अजय जामवाल तथा मांधाता विधायक नारायण पटेल के आगमन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस शुभ अवसर पर उन्होंने ओंकारेश्वर मंदिर एवं ममलेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।