बख्तियारपुर: बख्तियारपुर RPF ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
बख्तियारपुर RPF ने कार्रवाई करते हुए प्लेटफ़ॉर्म से दो लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से लगभग 15,000 रुपये मूल्य का एक चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों और बरामद मोबाइल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए शाम करीब 5 बजे संबंधित GRP थाने को सौंप दिया गया।