भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में ईसन नदी पुल पर धंसे किनारे मौत को दे रहे हैं, हर पल मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा
भोगांव से एलाऊ मार्ग पर स्थित मेरापुर गुजराती गांव के निकट ईसन नदी पुल के दोनों ओर सड़क किनारे कई स्थानों पर मिट्टी धंस जाने से राहगीरों की जान पर खतरा मंडराने लगा है। पुल पर चढ़ते समय मोड़ के समीप सड़क का किनारा कई जगह से बैठ चुका है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य नही कराय गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।