छोटीसादड़ी: जलोदिया केलूखेड़ा गांव के किसान ने खरपतवारनाशी दवा के छिड़काव से 7 बीघा चिरायता की फसल खराब होने पर 3 लाख रुपए की मांग की
छोटीसादड़ी। जलोदिया केलूखेड़ा गांव के किसान अनिल कुमार सेन ने सहकारी समिति से खरीदी गई खरपतवारनाशी दवा के छिड़काव के बाद 7 बीघा चिरायता की फसल खराब होने का आरोप लगाया है। किसान ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए करीब 3 लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। किसान के अनुसार उसने 7 बीघा जमीन में चिरायता की फसल बोई थी। करीब दो माह की फसल होने तक ब