सूरजपुर: करंजी मुख्य मार्ग पुलिया के पास कोयला लोड ट्रेलर ने महिला को कुचला, मौत के बाद हुआ प्रदर्शन
सूरजपुर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां कोयला लोड अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान ग्राम करंजी निवासी 50 वर्षीय सोनामती प्रजापति के रूप में हुई है, जो अपनी बहन के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने पैदल जा रही थीं। मुख्य मार्ग पर पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें कुचल