मोहनलालगंज: मोहनलालगंज हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से 12 वर्षीय मासूम जिंदगी की जंग लड़ रहा
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में 31 मार्च शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार 12 वर्षीय अर्पित चौरसिया को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अर्पित को पहले CHC, फिर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां तीन दिन बाद भी उसे होश नहीं आया है।