गुना नगर: निचला बाजार: व्यापारी से हुई 17 लाख की लूट का एसपी ने किया सनसनीखेज खुलासा, पड़ोसी किराएदार निकला मास्टरमाइंड
गुना के निचला बाजार में धनिया व्यापारी एजेंट वासुदेव शर्मा से हुई 17 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने महज 18 घंटे में खुलासा कर दिया। विजय यादव, राघव शर्मा, सौरभ यादव और राहुल जाटव गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि रुद्र गोस्वामी फरार है। पुलिस ने 16 लाख 77 हजार 100 रुपए बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि पीड़ित का पड़ोसी किराएदार विजय यादव ही वारदात का मास्टरमाइंड था।