फुलवारी: पटना एम्स को मिला ₹22 लाख का अत्याधुनिक नियोनेटल इन्क्यूबेटर, नवजातों का उपचार होगा बेहतर
एम्स पटना को एक्सिस बैंक की सीएसआर पहल के तहत लगभग 22 लाख रुपये की लागत वाला अत्याधुनिक नियोनेटल इन्क्यूबेटर मिला है। इसका उद्घाटन एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. राजू अग्रवाल और बैंक के बिहार सर्किल हेड धीरज कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया। यह उपकरण समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले गंभीर नवजात शिशुओं के शरीर का तापमान नियंत्रित रखने और संक्रमण कम करने