राजगढ़: लंबोर बड़ी के पास स्कोडा और किया कार की टक्कर, भाजपा नेता डॉ. मानसिंह राठौड़ गंभीर घायल, बैंककर्मी का पैर टूटा
Rajgarh, Churu | Jun 28, 2026 सादुलपुर-झुंझुनू सड़क पर शनिवार-रविवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लंबोर बड़ी स्थित ईंट भट्टा के पास स्कोडा गाड़ी और किया कार की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।किया कार में सरस्वती महाविद्यालय लंबोर बड़ी के निदेशक और भाजपा नेता डॉ. मानसिंह राठौड़ गंभीर घायल हो गए व बैंककर्मी का पैर टूट गया।