सोमवार सुबह कोरांव थाना क्षेत्र के समलीपुर गांव में कोहड़ार-कोरांव हाईवे पर भभौर मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक सड़क से उतरकर खेत में जा गिरा। इस हादसे में ट्रेलर पर लदा इलेक्ट्रिक सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।