सहारनपुर: देहरादून रोड पर ब्रेक फ़ैल होने के कारण दूध से भरी मैक्स पिकअप खाई में पलटी, गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ
कस्बा गागलहेड़ी के देहरादून रोड पर हरी कॉलेज के पास दूध से भरी एक मैक्स पिकअप ब्रेक फ़ैल होने के कारण सोमवार सुबह 10:30 बजे खाई में पलट गई। ड्राइवर हिमांशु ने जानकारी देते हुए बताया कि वह देवबन्द से सहारनपुर दूध लेकर जा रहा था, जैसे ही वह हरी कॉलेज के पास पंहुचा तो उसकी गाड़ी के ब्रेक फ़ैल हो गए और सामने चल रही कार को बचाने के चक्कर में उसकी गाड़ी खाई में पलट गई।