तारानगर: सादुलपुर से पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने गायों को गुड़ खिलाकर मनाया जन्मदिन
सादुलपुर से पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुबली पिंजरा पोल गोशाला में पहुंचकर गायो को गुड खिला कर व हिसार रोड पर पोधारोपण कर मनाया। स अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनियां के उत्तम स्वास्थ्य ओर दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही उनके निवास स्थान पर बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं का ताता लगा रहा।