डुमरांव: नंदन गांव में असामाजिक तत्वों ने धान के पुआल में लगाई आग, दो बोझा जलकर राख, किसान ने थाने में की शिकायत
डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव में गुरुवार की शाम 4 बजे एक गरीब किसान के साथ बड़ी दुखद घटना सामने आई। गांव निवासी शिवभूषण यादव के खलिहान में रखे दो बोझा धान के पुआल में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे पूरा पुआल जलकर राख हो गया। घटना के वक्त किसान अपने घर था और जब खेत की ओर गए तो खलिहान से धुआं उठता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।