जायल: जायल और आसपास के क्षेत्रों में कल गुरुवार को विद्युत आपूर्ति सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगी
Jayal, Nagaur | Oct 30, 2024 नागौर जिले के जायल सहित आसपास के क्षेत्रों में कल गुरुवार को विद्युत आपूर्ति सुबह सात बजे से दस बजे तक बंद रहेगी। विद्युत विभाग की और से आज बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी कि कल गुरुवार को जायल जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते जायल, गुजरियावास, खिंयाला, तरनाऊ, दुगस्ताऊ, जाखन, धारणा सहित आसपास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।