जंघई चौकी अंतर्गत पिलखिनी पूरे जय सिंह गांव में बुधवार देर शाम एक महिला ने अपने 6 माह के इकलौते बेटे को पत्थर से मारकर हत्या कर दी। देर रात परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी हंडिया के अनुसार महिला मानसिक रूप से असंतुलित लग रही है। बृहस्पतिवार लगभग 12 बजे वीडियो सामने आया।