रामपुर: मोहल्ला जैन मंदिर में रहने वाली एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाया महिला जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Jul 31, 2024 नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जैन मंदिर गली में रहने वाली एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। महिला के पति ने महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। महिला और महिला के पति ने केमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। बरहाल महिला का इलाज चल रहा है।