रामपुर: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री ने बेसिक स्कूलों की टाइमिंग में संशोधन हेतु डीएम को लिखा पत्र
Rampur, Rampur | Jul 30, 2024 उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री चरन सिंह ने आज जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है प्राथमिक स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव होने की मांग की है। बिजली की अंधाधुंध कटौती और भीषण गर्मी से स्कूल की क्लासरूम में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं बेहोश हो रहे हैं। बेहाल हैं ।परेशान हैं। स्कूल टाइमिंग में कुछ परिवर्तन हो जाए तो छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर होगा।