कानपुर: चकेरी स्थित एक घर से 2 जून को लाखों के सोने के बिस्किट चुराने वाली नौकरानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, DCP ने दी जानकारी
चकेरी पुलिस ने घर से लाखों के सोने के बिस्किट चुराने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने जानकारी दी की 20 वर्षीय नौकरानी मानसी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ में मानसी ने बताया कि वह विपिन सिंह के घर में घरेलू कार्य करती है मौका देखकर उसने सोने के बिस्किट चुरा लिए थे। पुलिस ने आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार किया।