बरवाडीह: बरवाडीह में दो दिवसीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित रेलवे क्लब मैदान में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, बीडीओ रेखा रेशमा मिंज सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया