शनिवार की शाम 4 बजे झिंझाना थाने से मिली जानकारी के मुताबिक थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टेबाजी के आरोप में झिंझाना के मोहल्ला तलाही निवासी सलीम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 470 रूपए की नकदी, पेन व सट्टा पर्चा बरामद किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।