नवाबगंज: किंहौली गांव में बाग की जमीन पर विवाद, जबरन पेड़ काटने और मिट्टी चोरी की शिकायत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मसौली थाना क्षेत्र के किंहौली गांव में बाग की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। गांव निवासी सत्येंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बाग से जबरन पेड़ काटे जा रहे हैं और मिट्टी की चोरी की जा रही है। सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार करीब 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनका बाग गाटा संख्या 1628 और 127 में है, जो उनकी माता के नाम दर्ज है।