गैरतगंज: ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच ने सड़क, डेम, हाट बाजार, खेल मैदान एवं पेयजल सहित कई विकास कार्यों की उठाई मांग
रायसेन जिले के गै़रतगंज नगर में बीते दिनों आयोजित लोक कल्याण शिविर के दौरान ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री एवं रायसेन-विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान को ग्राम पंचायत गढ़ी के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण