कन्हान नदी के किनारे कांग्रेस के उमरेठ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जिलेरी घाट पर्यटन स्थल पर रखा गया था। तीन बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके विधायक सोहन बाल्मिक ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ ठुमके लगाए,जमकर झूमे और गीत गाया। सोमवार को 7 बजे कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न विषयों पर चर्चा सम्मेलन में की गई।