औरैया: नेशनल हाईवे पर शताब्दी होटल के समीप सड़क पार कर रहे शिक्षक को कार ने मारी टक्कर, युवक 15 फीट उछलकर गिरा और हुई मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को सुबह 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना नेशनल हाईवे पर स्थित शताब्दी होटल के समीप हुई जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हवा में करीब 15 फीट उछला और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिल