सगड़ी: भीमबर में नरोत्तम ब्रह्म बाबा मंदिर पर श्री विष्णु महायज्ञ एवं राम कथा का आयोजन, गंगा आरती में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Sagri, Azamgarh | May 23, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत बिलरियागंज विकासखंड क्षेत्र के भीमबर स्थित प्रसिद्ध नरोत्तम ब्रह्म बाबा मंदिर पर श्री विष्णु महायज्ञ एवं राम कथा का भव्य आयोजन चल रहा है । यह आयोजन बीते 18 मई 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ । तभी से आस पास का पूरा क्षेत्र भक्ति में बना हुआ है और महायज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है ।