बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोलरूम का व्यय प्रेक्षक ने जिलाधिकारी के साथ किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशानिर्देश
शुक्रवार को बहराइच पहुंचे व्यय प्रेषक टी. सेंथिल मुरुगन नए जिला अधिकारी मोनिका रानी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। डीएम मोनिका रानी ने व्यय अनुवीक्षण की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में की गई व्यवस्थाओं तथा तैनात की गई टीमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।