बहराइच: रामगांव इलाके में युवक का अपहरण कर ले गए चार पहिया वाहन सवार लोग,5 अपहरणकर्ताओ को रामगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिले के सोहरवा गांव निवासी एक युवक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। विरोध करने पर फायरिंग करते हुए युवक को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवक के पिता को फोन कर पांच लाख की फिरौती मांगी। पिता ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने अपहृत युवक को बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। वाहन और हथियार भी पुलिस ने बरामद किया हैं।