फतुहा: पटना गंगा सेतु से युवती ने गंगा में लगाई छलांग, फतुहा में मछुआरों ने सुरक्षित निकाला
Fatwah, Patna | Sep 30, 2025 पटना गंगा सेतु से एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी है। गंगा के तेज धार में युवती बहती हुई फतुहा पहुंची गई। समसपुर में मछुआरों को देखकर बचाओ बचाओ चिल्लाने लगी। नाव के माध्यम से मछुआरों ने युवती को गंगा से बाहर निकाल लिया। 18 किलोमीटर तक गंगा में बहने के बाद भी युवती सुरक्षित है। युवती मोतिहारी जिले के हरीसिद्धि के रहने वाली आशीष कुमार की पत्नी रेखा देवी है।