रायबरेली: हरचंदपुर पुलिस ने नाबालिक से छेड़छाड़ के वांछित अभियुक्त को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर भेजा जेल
23 फरवरी रविवार शाम 4:00 बजे हरचंदपुर पुलिस ने नाबालिक किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पास्को एक्ट अधिनियम के अंतर्गत जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। नाबालिक किशोरी की तहरीर के मुताबिक शौच के लिए गई किशोरी का हाथ पकड़ कर खींच लिया गया था। और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। युवक धमकी देते हुए भाग निकला था।