रायबरेली: मिल एरिया पुलिस ने क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के मामले में 2 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार कर भेजा जेल
23 फरवरी रविवार दोपहर 3 बजे धर्म परिवर्तन के मामले मे दो महिला व एक पुरुष को,उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।उक्त लोगों के द्वारा क्षेत्रीय लोगों को धन अथवा अन्य चीजों का प्रलोभन देकर व बच्चों को टॉफी पेंसिल का लालच देकर प्रार्थना सभा मे बुलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।