बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM ने लगाया जनता दरबार, 31 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में DM श्रीकांत शास्त्री ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए. प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, दाखिल खारिज, अतिक्रमण एवं राजस्व संबंधी मामले अधिक थे. इस मौके पर डीएम ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं महत्वपूर्ण है. आमलोगों को ससमय कार्य पूरा किया जाना आवश्यक है.