धनघटा: सिरसी का ग्रामीण मिनी स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए तैयार हो गया
जिला युवा कल्याण अधिकारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सिरसी ,विकास खंड हैसर बाजार ,तहसील और विधान सभा धनघटा में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा ग्रामीण मिनी स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है । इस स्टेडियम को बनाने में लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किये गए । इसका निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड ने किया है