तरहसी: नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : आनंद राम
Tarhasi, Palamu | Jun 17, 2026 तरहसी (पलामू)। नशा मुक्ति अभियान एवं अवैध अफीम खेती उन्मूलन को लेकर बुधवार को राजकीय +2 उच्च विद्यालय, तरहसी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी आनंद राम ने किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों तथा अवैध अफीम की खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और कानूनी नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी