बारुन: बारुण में संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज का भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह
बारुण में संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के आगमन पर श्रद्धालुओं में अद्भुत उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बारुण विहंगम ऑटो परिसर में संत प्रवर का भव्य स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।